रामनवमी पर कस्बे में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। दांते वाले हनुमान भक्त मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में कस्बे सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में रामनवमी के त्योहार को लेकर धार्मिक उल
शोभायात्रा का कस्बेवासियों की ओर से जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुए। भाजपा शहर मंडल जिलाध्यक्ष जादौन ने बताया कि शोभायात्रा गणेश मंदिर से राजाजी का गढ़, जीप स्टैंड, खाटूश्याम मंदिर, बालाजी रोड, मुख्य चौराहा, पंचायत समिति कार्यालय और पावरहाउस होते हुए गणेश मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग पर बाजार और शहर भगवामय नजर आया।
समापन पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की झांकियों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान साधु-संतों की भी उपस्थिति रही। शोभायात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिब्बूराम मीना, रामकेश मीना, अमित पारीक, संजय गहलोत, विवेक शर्मा, जितेंद्र तिवाड़ी, विजय मीना सहित दर्जनों रामभक्त शोभायात्रा में साथ चल रहे थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.