श्रीनगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘स्वस्थ बनेगा इंडिया’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सहयोगी संस्था ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड द्वारा राजकीय विद्यालय शांति निकेतन म
कार्यक्रम की शुरुआत हाथ धुलाई अभियान से हुई, जिसमें छात्रों को बैनर के माध्यम से हाथ धोने का सही तरीका सिखाया गया। इसके अतिरिक्त, बच्चों ने विज्ञान से संबंधित विषयों पर पोस्टर भी बनाए, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
इस अवसर पर ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड की सुपरवाइजर नेहा शर्मा ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शाला स्वच्छता प्रभारी मोहित कुमार अग्रवाल ने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के संबंध पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। कार्यक्रम में अध्यापक शिवप्रसाद वैष्णव और प्रीति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.