श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल…जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर CIK का एक्शन, आतंकी गुर्गों को बनाया निशाना – Zee News

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में CIK ने कई जगह पर छापे मारे हैं. छापेमार कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आतंकी गुर्गों को निशाना बनाया गया है. CIK की टीम की तरफ से चलाया जा रहा ये ऑपरेशन सुबह से चल रहा है.  
Trending Photos
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए जवान लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसके तहत कई तरह के सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. इसी बीच कश्मीर घाटी के श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल जिलों में तड़के कई बड़े छापे मारे गए. ये छापे काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने मारे हैं. इस कार्रवाई में संदिग्ध आतंकी गुर्गों को निशाना बनाया गया है.

ये ऑपरेशन सुबह से चल रहे हैं ये कोर्ट के सर्च वारंट के आधार पर चल रहे हैं. ये ऑपरेशन CIK पुलिस स्टेशन में दर्जन एक नए मामले से जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा हाल ही में तोड़े गए एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है. सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क के तार बांग्लादेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े हैं. इन पर जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के लिए भर्ती करने और लॉजिस्टिक्स (साजो-सामान) मुहैया कराने का आरोप है.

CIK की टीमों को स्थानीय पुलिस और CRPF का साथ मिला हुआ है, ये कम से कम 10 जगहों पर तलाशी ले रही हैं. इनमें गांदरबल में 6, शोपियां में 3 और श्रीनगर जिले में 1 जगह शामिल है. टीमें यहां से डिजिटल डिवाइस, हथियार और प्रोपेगैंडा सामग्री जैसे सबूत ढूंढ रही हैं. अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार के संबंधों का पता लगाने में जल्द ही कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

CIK की यह जांच एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल पर केंद्रित है, जिसे शब्बीर अहमद लोन नाम का एक आतंकवादी चला रहा है. शब्बीर लोन कश्मीर का रहने वाला है और बांग्लादेश में बैठकर LeT के लिए काम करता है. शब्बीर लोन गांदरबल के कंगन का रहने वाला है और फिलहाल बांग्लादेश से अपनी गतिविधियां चला रहा है.
यह जांच एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के मामले में की जा रही है, जिसका संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से है. बताया जा रहा है कि इस मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे LeT के हैंडलरों से निर्देश मिल रहे थे. पिछले महीने दिल्ली में हुई एक बड़ी कार्रवाई के बाद सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
दिल्ली में हुई उस कार्रवाई में तीन गुर्गों को पकड़ा गया था, जो बांग्लादेश से कश्मीर स्थित आतंकी मॉड्यूल तक पैसा और नए रंगरूट पहुंचाने का काम कर रहे थे. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस गुट का मकसद घाटी में चल रही शांति की कोशिशों के बीच ”हाइब्रिड आतंकी” तरीकों को फिर से जिंदा करना था. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News