श्रीमाधोपुर के नांगल भीम स्थित बाल संस्कार केंद्र में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। सेवा भारती समिति द्वारा संचालित इस केंद्र के कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश सोनी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
नाटकों की प्रस्तुतियां दीं
इस अवसर पर बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य, गीत और लघु नाटकों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति की विविध झलक देखने को मिली।
केंद्र की गतिविधि के बारे में बताया
केंद्र संचालिका जयश्री ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. सोनी ने अपने संबोधन में बच्चों को संस्कारवान बनाने और शिक्षा में नैतिक मूल्यों को शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। शारीरिक शिक्षक सतवीर सिंह ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में माता जीजाबाई किशोरी विकास केंद्र की बालिकाएं, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में भामाशाह मुकेश खाटूवाला ने बच्चों को फल वितरित किए। मंच संचालन सत्यनारायण सैन ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.