संभल SP कृष्णा बिश्नोई की हुईं अंशिका वर्मा, शादी से ज्यादा दोनों की डिग्री, रैंक की चर्चा, जानें कौन ज्याद… – Zee News

Krishna Kumar Bishnoi Anshika Verma Marriage: संभल के एसपी कृष्णा बिश्नोई ने बरेली एसपी अंशिका वर्मा के साथ 7 फेरे लेकर 28 मार्च को उनसे शादी की, लेकिन इस शादी को लेकर चर्चा इस बात की भी हो रही है कि दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है. 
Trending Photos
Sambhal: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कृष्णा बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी सुर्खियों में है. यह शादी अपने आप में जितनी खास है उससे भी ज्यादा चर्चा दोनों अधिकारियों की शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों और UPSC में हासिल की गई रैंक को लेकर हो रही है. यह जोड़ी न सिर्फ निजी जीवन में, बल्कि अपनी काबिलियत और मेहनत के कारण भी लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।

कौन हैं अंशिका वर्मा
अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं. प्रयागराज की रहने वाली अंशिका ने नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया. खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा की तैयारी की और साल 2020 में 136वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई सख्त और प्रभावी फैसलों से पहचान बनाई है. महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें 2025 में वुमेन आइकन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. 

कृष्णा बिश्नोई ने फ्रांस से की पढ़ाई
वहीं, कृष्णा बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में संभल के एसपी हैं. राजस्थान मूल के बिश्नोई ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने फ्रांस के पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से इंटरनेशनल सिक्योरिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्हें उच्च वेतन वाली नौकरी का ऑफर भी मिला, लेकिन उन्होंने उसे ठुकराकर देश लौटने और सिविल सेवा में आने का फैसला किया. उन्होंने UPSC में 174वीं रैंक हासिल कर आईपीएस सेवा जॉइन की. 

Add Zee News as a Preferred Source

कैसे मिले दोनों अधिकारी  
कृष्णा बिश्नोई और अंशिका वर्मा दोनों अधिकारियों की मुलाकात गोरखपुर में हुई थी, जहां कृष्णा बिश्नोई एसपी सिटी और अंशिका वर्मा एएसपी के पद पर तैनात थीं. पेशेवर मुलाकात धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर एक नई शुरुआत की है. 
दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट 
यह शादी सिर्फ एक निजी समारोह नहीं, बल्कि मेहनत, शिक्षा और समर्पण की मिसाल बन गई है. लोग अब यह जानने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं कि कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है, लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में बेहद उत्कृष्ट और प्रेरणादायक हैं. 
ये भी पढ़ें: यूपी के दो धुरंधर IPS कृष्ण बिश्नोई-अंशिका वर्मा की हुई सगाई…राजस्थान में गूंजेगी शादी की शहनाई, जानें पूरा शेड्यूल
 
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड. 
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News