सजीव झांकियों के साथ हुआ कन्या पूजन, 14 क्विंटल लापसी का वितरण – Dainik Bhaskar

बीकानेर| गजनेर रोड स्थित गंगा जुबली पिंजरापोल गोशाला में बाल संत छैल विहारी के सानिध्य एवं गोसेवी देवकिशन चांडक के संयोजन में रामनवमी और नवरात्रि पूर्णाहुति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिछले 41 महीनों से जारी निरंतर गो-सेवा शृंखला के तहत शुक
आयोजन से जुड़े मनु महाराज ने बताया कि विनीता डागा और उनकी टीम द्वारा नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की सजीव झांकियां सजाई गईं। इन कन्याओं का देवकिशन चांडक और प्रेमलता चांडक ने चरण पखारकर एवं चुनरी ओढ़ाकर विधिवत पूजन किया। ‘महागोप्रसादी’ वितरित की गई। विशेष रूप से सुदर्शन मोहता, कविता-अरुण कुमार मोहता, राजकुमारी माणिकलाल मोहता परिवार, डॉ. रमेश कुमार सोनी, राधादेवी छगनलाल सोनी और पूजा-रविशंकर स्वामी परिवार ने गो-प्रसादी के संकल्प पूर्ण किए। कार्यक्रम में पृथ्वी सिंह पंवार, राधेश्याम सोलंकी, बाबूलाल व्यास, रमेश खत्री और भूपेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News