सड़क पर कार का तांडव: तेज रफ्तार SUV ने 6 गाड़ियों को कुचला, चपेट में आकर जिंदगी और मौत से लड़ रही महिला – Zee News

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार की कार ने फुटपाथ के पास सड़क पर चल रही एक 35 साल की शादीशुदा महिला को टक्कर मार दी. इसके अलावा कार सड़क के किनारे खड़ी कई और गाड़ियों को भी टक्कर मार दी.
Trending Photos
Navi Mumbai News: नवी मुंबई में एक खतरनाक हादसा हुआ.  CBD-बेलापुर के रिहायशी इलाके में फुटपाथ के पास सड़क पर चल रही एक 35 साल की शादीशुदा महिला को तेज रफ्तार की SUV कार ने पीछे से टक्कर मार दी. उसे लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. इतना ही नहीं ये कार सड़क के किनारे खड़ी चार कारों, 1 ऑटो रिक्शा और 1 स्पोर्ट्स बाइक समेत छह गाड़ियों को भी टक्कर मारते हुए निकली.

इस टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को समय रहते नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है वह होश में है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है.  महिला की पहचान मोहिनी शिंदे के तौर पर हुई, जो आर्टिस्ट गांव के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहती थी. उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और चेहरे और घुटनों के पास चोट के निशान हैं, वह इलाके के अलग-अलग फ्लैटों में हाउसमेड का काम करके गुजारा करती है.

स्थानीय निवासी आर्चीज सावंत (32) की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीडी-बेलापुर पुलिस स्टेशन में आरोपी एसयूवी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही से वाहन चलाने, दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने, संपत्ति को नुकसान या क्षति पहुंचाने वाली शरारत और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

एसयूवी चालक के साथ उसके दोस्त को भी आरोपी बनाया गया है. मामले को लेकर सीबीडी-बेलापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अरुण पवार ने कहा कि एसयूवी एक किशोर विक्रम गंगाधर कांबले (19) चला रहा था. उनके साथ आकाश चंद्रकांत कांबले (26) भी थे, जो प्राइवेट ड्राइवर का काम करते हैं. दोनों दूर के रिश्तेदार हैं. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले, आस-पास के लोगों और राहगीरों ने घायल महिला को MGM हॉस्पिटल, CBD-बेलापुर पहुंचा दिया था.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News