विश्व विख्यात पंजाबी सूफी गायक और गीतकार सत्येंद्र सरताज आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक लाइव कॉन्सर्ट करेंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जो उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष प्रस्तुति होगी।
सूफी संगीत की विरासत ‘साईं’, ‘उड़ारी’ और ‘मासूमियत’ जैसे सुपरहिट गीतों से वैश्विक पहचान बनाने वाले सरताज पहली बार दून में इतने बड़े स्तर पर प्रस्तुति देंगे। उनकी गायकी पंजाब की समृद्ध विरासत और सूफियाना परंपरा को दर्शाती है।
जोर-शोर से तैयारियां आयोजकों के अनुसार, कॉन्सर्ट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परेड ग्राउंड में एक विशाल अत्याधुनिक स्टेज तैयार किया जा रहा है, जहाँ हजारों की संख्या में प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद है।
युवाओं में उत्साह कार्यक्रम को लेकर शहर के युवाओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। प्रवेश के लिए टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू हो चुकी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.