सप्लाई चेन मजबूत बनाने के लिए भारत-सऊदी अरब में वार्ता, पीयूष गोयल ने बहरीन-कुवैत और UAE से भी की चर्चा – india saudi arabia discuss supply chain resilience amid crisis piyush goyal talk with with uae kuwait – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के व्यापार मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कसाबी के साथ पश्चिम एशिया संकट के कारण बाधित सप्लाई चेन को मजबूत करने प …और पढ़ें
सप्लाई चेन मजबूत करने पर भारत का जोर (फोटो-पीटीआई)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को सऊदी अरब के व्यापार मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कसाबी के साथ पश्चिम एशिया संकट के कारण बाधित हुई सप्लाई चेन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
इसके अलावा गोयल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बहरीन और कुवैत के अपने समकक्षों से भी बातचीत की।
ये सभी देश गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सदस्य हैं, जिसके साथ भारत एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है।
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि गोयल ने कसाबी के साथ एक वर्चुअल कॉल पर बात की। दोनों वाणिज्य मंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भारत-जीसीसी एफटीए बातचीत में जल्द प्रगति होने की उम्मीद जताई। भारत का इस क्षेत्र के साथ 2024-25 में 178 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- ‘सवाल पूछने वालों को गिरफ्तार कर रही मोदी सरकार’, केजरीवाल ने लगाए केंद्र पर गंभीर आरोप

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News