Oil tanker attack Oman: ओमान के मैरिटाइम सिक्योरिटी सेंटर के मुताबिक यह हमला मुसंदम प्रांत में खसाब बंदरगाह से करीब पांच समुद्री मील उत्तर में हुआ. टैंकर पर कुल 20 लोग सवार थे. इनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे. घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई.
Oil tanker attack Oman: मिडिल ईस्ट में में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के मुसंदम प्रांत के पास एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है. यह टैंकर Palau झंडे वाला ‘Skylight’ था. जिस पर 15 भारतीय नागरिक सवार थे. ओमान के अधिकारियों ने बताया कि हमले में चार लोग घायल हुए हैं. हालांकि सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
हमला कहां हुआ है?
ओमान के मैरिटाइम सिक्योरिटी सेंटर के मुताबिक यह हमला मुसंदम प्रांत में खसाब बंदरगाह से करीब पांच समुद्री मील उत्तर में हुआ. टैंकर पर कुल 20 लोग सवार थे. इनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे. घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई.
इलाके हालात तनावपूर्ण
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. शनिवार को अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले किए गए थे. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू की थी. ईरान ने यह भी कहा है कि वह अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेगा. इससे पूरे क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है.
भारत ने दी प्रतिक्रिया
सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार इस मामले को लेकर संबंधित देशों के संपर्क में है. विदेश मंत्रालय ने हाल के घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने और हालात को न बढ़ाने की अपील की है. मंत्रालय ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में बीती रात घुसे पाकिस्तानी विमान, सुरक्षाबलों ने जमकर बरसाईं गोलियां; तनाव जारी
होर्मुज तेल आपूर्ति के लिए जरूरी
यह घटना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुई है. जो दुनिया के लिए तेल आपूर्ति का एक अहम समुद्री मार्ग है. ऐसे में इस इलाके में बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: सोवियत जमाने के जेट से जंग लड़ेगा ईरान, मिग-29 की तेहरान में गर्जना; इजरायली विमानों से सीधी टक्कर!
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
सचेंद्र सिंह का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई ‘संगम नगरी’ प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है. पढ़ने और लिखने में इनकी ऐसी रूचि रही कि इन्होंने पत्रकारिता जगत से जुड़कर अपना करियर बनाने की ठान ली. फिलहाल सचेंद्र ज़ी मीडिया समूह से जुड़कर ‘ज़ी भारत : ZEE Bharat’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में अपना योगदान दे रहे हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.