सरकारी नौकरी: बैंक ऑफ इंडिया में 514 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू – AajTak

Feedback
 
सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से पूरी की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹1,20,000 तक मासिक वेतन मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कैसे करना होगा अप्लाई. 
यहां जानें पदों का विवरण
यह भर्ती अलग-अलग स्केल के क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए निकाली गई है:
क्रेडिट ऑफिसर MMGS-II
क्रेडिट ऑफिसर MMGS-III
क्रेडिट ऑफिसर SMGS-IV
इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में प्रोफेशनल और जिम्मेदारी भरा कार्य करने का अवसर मिलेगा.
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं. आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/दिव्यांग) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित किए गए हैं.
क्या होनी चाहिए आयु सीमा
पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है:
MMGS-II: न्यूनतम आयु: 25 वर्ष, अधिकतम आयु: 35 वर्ष
MMGS-III: न्यूनतम आयु: 28 वर्ष, अधिकतम आयु: 38 वर्ष
SMGS-IV: न्यूनतम आयु: 30 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी)
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग: ₹175
सामान्य एवं अन्य श्रेणियां: ₹850
चयन प्रक्रिया
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा:
क्या होगा परीक्षा पैटर्न
कितना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पद और स्केल के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा, जो ₹1,20,000 प्रति माह तक हो सकता है  इसके अलावा बैंक की ओर से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News