क्या आप जानते हैं कि यूपी के इस जिले को ‘साइबर सिटी’ कहा जाता है? यह राज्य के प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक केंद्रों में से एक है. अगर आप इस जिले के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि यह जिला क्यों ‘साइबर सिटी’ कहलाता है.
अंग्रेजों ने यूपी के इस जिले को कोलकाता जैसा औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए यहां कारखानों, मिलों और ट्रेडिंग कंपनियों की नींव रखी. धीरे-धीरे यह उत्तर भारत का प्रमुख औद्योगिक हब बन गया और ‘मिनी कोलकाता’ के रूप में जाना गया, क्योंकि दोनों शहर व्यापार और उद्योग की दृष्टि से काफी समान थे.
बता दें कि ये जिला चमड़ा उद्योग विश्वभर में अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है. यहां की टैनरियां, कपड़ा मिलें और बड़े कारखाने रोजगार, निर्यात और व्यापार का बड़ा केंद्र हैं. ब्रिटिश काल में यह उद्योग उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहलाता था.
उत्तर प्रदेश में कानपुर को ‘साइबर सिटी’ के रूप में भी जाना जाता है. यह शहर राज्य के प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक केंद्रों में शामिल है और यहां आईटी तथा तकनीकी स्टार्टअप्स का तेजी से विकास हो रहा है.
आईआईटी कानपुर की मौजूदगी ने शहर को AI, Robotics, Machine Learning और Deep-Tech स्टार्टअप्स का केंद्र बना दिया है. यहां से जुड़ी कई इनोवेटिव कंपनियां देशभर में पहचान बना रही हैं, जिससे कानपुर तकनीकी मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है.
यूपी सरकार ने राज्य के सभी 75 जिलों में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन स्थापित किए हैं. यह कदम कानपुर को न केवल औद्योगिक और तकनीकी केंद्र बनाता है, बल्कि साइबर सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अग्रणी शहर के रूप में पेश करता है.
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.