साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा खेल, एक-साथ बाहर हो सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया – TV9 Bharatvarsh

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 2 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. यानी इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए एक टीम मिल गई है और अब एक ही जगह खाली है. इसका मतलब ये है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम का इस रेस से बाहर होना तय है. लेकिन एक समीकरण ऐसा भी है जो दोनों टीमों को भी बाहर कर सकता है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. वहीं, सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में हो रहा है, इसके बाद सिडनी में भी एक मैच खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया इन दोनों मुकाबलों को जीत लेती है तो सीधा फाइनल में अपनी जगह बना लेगी और ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर देगी. लेकिन भारतीय टीम अगर इस मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म करती है और अगला मैच जीत सीरीज में 2-1 से बाजी मारती है तो उसे श्रीलंका पर निर्भर रहना होगा. दरअसल, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को भी दो टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में टीम इंडिया 2-1 से जीतती है तो उसे दुआ करनी होगी कि श्रीलंका अपनी सीरीज में एक ड्रॉ मैच जरूर खेले और ऑस्ट्रेलिया एक भी मैच में जीत हासिल ना कर सके.
दूसरी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी या 1-1 या 2-2 से बराबर रहती है तो श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सीरीज और रोमांचक हो जाएगी. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया को एक भी मैच ना जीतने थे और हर हाल में एक मैच जीते भी, तभी टीम इंडिया फाइनल में पहुंच पाएगी. इसके अलावा टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हार जाती है तो वह फाइनल की रेस से सीधा बाहर हो जाएगी.
बता दें, भारत-ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका की टीम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बनी हुई है. अगर टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीतती या सीरीज बराबर पर खत्म होती है तो श्रीलंका भी फाइनल में पहुंच सकती है. बस उसे ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया होगा. ऐसे में भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया भी फाइनल की रेस में बाहर हो जाएगी.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News