सिंहस्थ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मार्ग चौड़ीकरण के लिए माताजी मंदिर किया गया शिफ्ट, प्रशासन ने पेश की… – Zee News

Ujjain News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के कार्यों के दौरान पंचमपुरा स्थित माताजी मंदिर को स्थानीय निवासियों की सहमति से सम्मानपूर्वक एक अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया. नगर निगम ने नए स्थान पर मंदिर के निर्माण का आश्वासन दिया है.
 
Trending Photos
Ujjain News: उज्जैन में आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों के चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है. इसी अभियान के तहत दो तालाब से टौगोर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के दौरन पंचमपुर क्षेत्र में स्थित माताजी मंदिर को स्थानीय नागरिकों की सहमति और सहभागिता से विधि-विधानपूर्वक दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया. प्रशासन ने मूर्तियों को पूरे सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराया है. साथ ही नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि नए स्थान पर मंदिर निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे.

मंदिर से प्रतिमाओं को धूमधाम और धार्मिक विधि-विधान के साथ दूसरे मंदिर में स्थापित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय पार्षद, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. इस दौरान आस्था और विकास के बीच संतुलन की झलक देखने को मिली. नगर पालिक निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चौड़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद उसी स्थान पर मंदिर का पुनः निर्माण किया जाएगा. निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर शहर में जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण में धार्मिक स्थल आ रहे हैं. वहां उन्हें वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित किया जा रहा है.क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र कुंवाल ने बताया कि मंदिर का पुनर्निर्माण होने के बाद मूर्तियों की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत कराई जाएगी. उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले 

नागरिकों और निगम प्रशासन का आभार जताते हुए इसे शहर के विकास में जनभागीदारी का उदाहरण बताया. शहर में चल रहे इस तरह के कार्यों में नागरिकों की सहमति और सहयोग से विकास कार्यों को गति मिल रही है, जो आने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को मजबूती प्रदान कर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें : नदियों की गोद में बसा है MP का ये द्वीप, देश के सबसे पवित्र स्थानों में शामिल, जहां प्रकृति खुद बनाती है ‘ऊं’ की आकृति
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News