सिद्धार्थनगर: फिरोज के प्यार में पागल हुई पूजा, विरोध पर पति को चारपाई पर बांधकर जिंदा जलाया; साढ़ू बनकर घर आता था आशिक – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रेहरा गांव में पूजा गौतम नामक महिला ने अपने प्रेमी फिरोज के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. उसने अपने 28 वर्षीय पति लालजी गौतम को सोते समय चारपाई से बांधकर और ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर जिंदा जला दिया. अवैध संबंधों का राज खुलने और विरोध करने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. गंभीर रूप से झुलसे लालजी का बस्ती के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने लालजी के पिता घम्माल प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को स्थानीय बस स्टॉप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 
साढ़ू बनकर दो साल से घर आ रहा था प्रेमी
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि लालजी गौतम और पूजा की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके सात व चार साल के दो बच्चे हैं. पूजा का फिरोज नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 
किसी को शक न हो, इसलिए फिरोज पिछले दो साल से पूजा का साढ़ू (जीजा) बनकर उसके घर आता-जाता था. 21 मई को लालजी को पता चल गया कि फिरोज का उनकी पत्नी से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, जिसके बाद घर में तनाव बढ़ गया.
चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने बुझाई आग
विवाद के बाद उसी रात जब लालजी सो रहा था, तब पूजा और फिरोज ने उसे चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया. लालजी की चीखें सुनकर परिवार के लोग मौके पर भागे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था. क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News