कोटा| यूनिक फैशन लुक गुजरात की ओर से जयपुर में आयोजित मिस्टर एंड मिस राजस्थान प्रतियोगिता में कोटा के सिद्धार्थ भट्ट ने मिस्टर राजस्थान का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया। वे अब मिस्टर इंडिया की तैयारी में हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मानसरोवर जयपुर मे
आयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी एक वर्ष से चल रही थी। पूरे राजस्थान से हजारों युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया। जिनमें से चयनित प्रतिभागियों के ऑडिशन और फिर उदयपुर में सेमीफाइनल आयोजित किया। इसके बाद जयपुर में ग्रैंड फाइनल हुआ। सिद्धार्थ ने बताया कि इस उपलब्धि में पिता श्यामसुंदर, मां संजना का विशेष सहयोग रहा। सिद्धार्थ ने हाल ही में पीसीएम से 12वीं पास की है और वे एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में कॅरियर बनाना चाहते हैं। मॉडलिंग को वे जुनून के रूप में आगे भी जारी रखेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.