सीजफायर की खबर से सुपरचार्ज हुआ PAK का शेयर बाजार, एक दिन में 14000 अंक की छलांग – Live Hindustan

ईरान और अमेरिका- इजरायल के बीच सीजफायर की खबरों से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार झूम उठे। वहीं, पाकिस्तान का शेयर बाजार सुपरचार्ज हो गया। पाकिस्तान के बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स ने बुधवार को इंट्राडे में अब तक की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की। इंट्रा-डे के दौरान इस इंडेक्स में करीब 14,000 अंकों की तेजी आई।
शुरुआत कारोबार में सुबह 9:37 बजे (PKT) तक इंडेक्स 12,362.38 अंक या 8.15% बढ़कर 1,64,035.83 पर पहुंच गया। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के नियमों के मुताबिक, ट्रेडिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। जब ट्रेडिंग दोबारा शुरू हुई तो यह तेजी और बढ़ गई। दोपहर करीब 2:36 बजे (PKT) तक बेंचमार्क 13,785 अंक या 9.09% बढ़कर 165,458.77 पर ट्रेड कर रहा था। दोपहर तक इंडेक्स 13,884.49 अंक या 9.15% बढ़कर 1,65,564.5 पर था।
बता दें कि ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज ने एक ही दिन की ऐतिहासिक गिरावट भी देखी है। दरअसल, 2 मार्च को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद, इसमें एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इसमें 16,089 अंकों (या 9.57%) की गिरावट आई थी।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी सभ्यता को मिटा देने की धमकियों से अंतिम समय में पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की निर्धारित की हुई समय-सीमा खत्म होने से करीब 90 मिनट पहले घोषणा की कि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई है। ट्रंप ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बातचीत कर अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो। ट्रंप ने कहा कि मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हूं।”
उन्होंने कहा कि यह दोनों पक्षों का संघर्षविराम होगा। तेहरान में, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि उसने दो सप्ताह के संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है और वह शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका से बातचीत करेगा।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News