सुधार की राह पर संबंध, भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेशी पीएम से की मुलाकात – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद भारत और बांग्लादेश अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बां …और पढ़ें
भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेशी पीएम से की मुलाकात।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद से ढाका और नई दिल्ली के बीच संबंधों को सुधार की राह पर लाने कोशिश की जा रही है। इसी कवायद में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से मजबूत करने की नई दिल्ली की इच्छा व्यक्त की।
बता दें कि पूर्ववर्ती अंतरिम सरकार में दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए थे। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भारत और बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं।
गत फरवरी में हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह कोशिश चल रही है। इससे पहले दोनों देशों के संबंध मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान बेहद तनावपूर्ण थे।
ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान वर्मा और रहमान ने दोनों देशों की राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जन केंद्रित सहयोग से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
उच्चायुक्त ने भारत की बांग्लादेश की सरकार और वहां के लोगों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है, जिसमें सकारात्मक और रचनात्मक सोचा के साथ आगे बढ़ने और आपसी हितों को प्राथमिकता देना शामिल है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने को छोड़े जाएंगे मगरमच्छ और सांप, बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News