'सुबह चाय पी, फिर दुकान गया… सब ठीक', दो भारतीयों ने दुबई से फेक न्यूज को लेकर किया – ABP News

ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारतीय टीवी चैनलों द्वारा बुर्ज खलीफा पर मिसाइल हमले की खबरें दिखाए जाने से भारत में रह रहे परिवारों में दहशत फैल गई. लेकिन दुबई में रह रहे दो भारतीय युवाओं ने वीडियो जारी कर साफ कर दिया कि पूरी स्थिति सामान्य है और चैनल पुराने वीडियो को लाइव बता रहे हैं. एक युवक ने बताया कि उसे भारत से 150 फोन आए जबकि दूसरा बुर्ज खलीफा के ठीक सामने खड़ा होकर बोला ‘घबराने की कोई जरूरत नहीं, यहां टैक्सी चल रही हैं, लोग सामान्य घूम रहे हैं.’
पहले युवक ने अपने वीडियो में कहा, ‘दोस्तों, आज रविवार था, मैं आराम से सो रहा था. तभी भारत से 150 फोन आने लगे. भारत के कई निजी चैनल ने ‘ईरान का मिसाइल हमला, बुर्ज खलीफा निशाने पर’ लिखकर थंबनेल में आग की लपटें दिखा दीं. 5000 लोग लाइव देख रहे थे. मेरे परिवार, दोस्तों और सास तक ने फोन किया बेटा, तुम ठीक तो हो? वहां बम गिर रहे हैं. मैं सुबह चाय पीने गया, फिर शराब की दुकान तक गया, सब सामान्य था. कोई डर नहीं. ये लोग पुराने वीडियो चला रहे हैं.’
उन्होंने चैनलों को चेतावनी भी दी ‘यहां काम करने वालों के परिवार भारत में हैं, बुजुर्ग और दिल के मरीज हैं. अगर उनकी वजह से उन्हें कुछ हो गया तो जिम्मेदारी कौन लेगा? सच दिखाओ.’
उन्होंने बताया कि 24 घंटे पहले अबू धाबी के बाहरी सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ था, जो अब खत्म हो चुका है, लेकिन बुर्ज खलीफा पूरी तरह सुरक्षित है.
बुर्ज खलीफा के सामने खड़ा होकर बनाया वीडियो
दूसरे युवक ने बुर्ज खलीफा के सामने खड़े होकर वीडियो बनाया. उन्होंने कहा, ‘नमस्ते साथियों, मैं अभी बुर्ज खलीफा के ठीक सामने हूं. पीछे एमार टावर्स और दुबई मॉल साफ दिख रहे हैं. यहां कोई दहशत नहीं. हां, हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद किया गया था, लेकिन अगले एक-दो दिन में खुल जाएगा. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ यूएई सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. आज का दिन बिल्कुल सामान्य है.’
यह वीडियो तेलुगु और हिंदी भाषा में हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं. पिछले दो दिनों से मिडिल ईस्ट तनाव के चलते हैदराबाद एयरपोर्ट पर 48 फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं. कई तेलुगु परिवार चिंतित थे. इन वीडियोज ने राहत दी है. युवाओं ने कहा कि चैनल परिवारों की भावनाओं का ख्याल रखें.
दुबई और अबू धाबी में रह रहे हजारों भारतीय इस समय काम कर रहे हैं. इन वीडियोज से एक बार फिर मीडिया की जिम्मेदारी पर सवाल उठे हैं. दोनों युवाओं ने अपील की है कि लोग सिर्फ सच्ची खबरों पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें. फिलहाल दुबई में जीवन पूरी तरह पटरी पर है और बुर्ज खलीफा अपनी जगह पर सुरक्षित खड़ा है.
यह भी पढ़ें: ‘ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक…’, तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News