सूट-बूट पहनकर जुल्म ढाने वाले खरात के लिए लगती थी बोली, हर काम लिए फिक्स था रेट; जांच में खुल रही पूरी कुंड… – Zee News

नासिक के ढोंगी अशोक खरात की पाप की परतें, धीरे-धीरे खुल रही हैं. एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें पता चला है खरात को भक्त अपने घर ले जाने के लिए मोटी फीस देते थे. हैरान करने वाली बात है कि इस ढोंगी ने लोगों को अपनी जाल में ऐसा फंसाया था कि लोग लाखों रुपये इसके अपने दफ्तर या घर ले जाने के लिए देते थे. 
Trending Photos
Ashok Kharat News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में खुद को धर्मगुरु बताने वाले फर्जी आध्यात्मिक संत अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े हर एक पहलु की जांच की जा रही है. अब जैसे-जैसे ढोंगी अशोक खरात की पापों की परतें खुल रही हैं, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. बताया जाता है कि भक्ति की आड़ में चल रही इस ‘दुकान’ में हर एक रेट फिक्स था.  अमावस्या से लेकर पूर्णिमा तक भक्त  ढोंगी खरात को अपने घर ले जाने के लिए सच में बोली लगाते थे. 

दरअसल, शुरुआती जांच से साफ पता चलता है कि  यह खरात पैसे के सिवा किसी चीज का भूखा नहीं था. खरात ने एक अजीबोगरीब फरमान जारी कर रखा था, जिसके अनुसार, 5 लाख रुपये दो और बाबा को घर ले जाओ. आइए खरात की इस हाई-प्रोफाइल ठगी की असलियत आपको बताते हैं….

महंगी कारों की लगती थी कतार 

बताया जाता है कि नासिक में अशोक खरात का दफ्तर और घर पर हमेशा कुछ ऐसा नजारा रहता था, जिसे देखने के बाद बड़े-बड़े प्राइवेट दफ्तर भी शर्मा जाएं. बताया जाता है कि विशेषकर अमावस्या और पूर्णिमा के दिन इस इलाके में आलीशान और महंगी गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिलती थी. सबसे हैरान करने वाली बात है कि खरात के भक्त कोई आम लोग नहीं, बल्कि जाने-माने कारोबारी और बेहद अमीर लोग थे. भक्त खरात को अपने दफ्तर या फार्महाउस ले जाने के लिए सचमुच बोली लगाते थे.

Add Zee News as a Preferred Source

(यह भी पढ़ें: Bengaluru News: पहले पति ने लगाई फांसी फिर 17वीं मंजिल से कूदी पत्नी… बेंगलुरु में टेकी कपल की संदिग्ध मौत)

ढोंगी बाबा ने फिक्स किया था रेट 

इस ढोंगी बाबा ने किसी भी अपने भक्त के घर पर जाने के लिए चार्ज फिक्स कर रखा था. जो कम से कम 5 लाख रुपये था. वहीं, सफर की पहली शर्त यही थी कि वह केवल आलीशान कारों में ही होगा. जैसे-जैसे दूरी बढ़ती, फीस लाखों में बढ़ जाती. महज़ डेढ़ से दो घंटे की मुलाकात के लिए लाखों वसूले जाते थे. 

आस्था को बाजार बनाने का चलता रहा धंधा 

गौरतलब है कि यह केवल आर्थिक शोषण नहीं था, बल्कि आस्था को बाजार बनाकर खरात ने कई लोगों की जिंदगी तबाह कर दी. अब इन लोगों का गुस्सा शिकायतों के माध्यम से बाहर आ रहा है. इस ढोंगी बाबा के खिलाफ SIT द्वारा जारी हेल्पलाइन पर शिकायतों का अंबार लगना शुरू हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन 10 से 12 फोन कॉल आ रहे हैं, जिसमें वित्तीय धोखाधड़ी और डराने धमकाने की शिकायतें की जा रही हैं. 

बढ़ेंगी खरात की मुश्किलें 

बताया जा रहा है कि SIT को अभी जो भी सबूत और जानकारियां मिल रही हैं, उसके आधार पर खरात की कानूनी मु्श्किलें काफी बढ़ने वाली हैं. इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि आने वाले दिनों में खरात के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या बढ़ सकती है.  (रिपोर्ट- ज़ी मीडिया)
(यह भी पढ़ें: इंटरनेट का काला बाजार, जहां चंद रुपयों में बिक रही ड्रग्स-जानलेवा हथियार; किसी सरकार का नहीं चलता बस)
 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News