सूर्या ने सैमसन के सम्मान में टोपी उतारी: जीत के बाद संजू घुटनों पर बैठे; भारतीय कप्तान ने धूल उड़ाकर बॉलिं… – Dainik Bhaskar

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। रविवार को वेस्टइंडीज के 195 रन के जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। लेकिन स्कोरकार्ड से ज्यादा याद रह गया वो पल, जब 97* रन बनाकर विजयी शॉट लगाने वाले संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए।
सूर्या ने टोपी उतारकर अपने मैच विनर को सलाम किया और ईडन गार्डेन्स तालियों से गूंज उठा। इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धूल उड़ाकर बॉलिंग एंड चुना।
पढ़िए IND Vs WI मैच के टॉप मोमेंट्स…
1. जीत के बाद सैमसन घुटनों पर बैठे और भगवान को शुक्रिया कहा
संजू सैमसन ने 20वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विनिंग शॉट लगाने के बाद उन्होंने हेलमेट निकालकर बाईं ओर फेंक दिया। इसके बाद वह घुटनों के बल बैठ गए, आसमान की ओर देखा और फिर हाथ जोड़कर अपने भगवान को शुक्रिया कहा।
2. सूर्या ने टोपी उतारकर सैमसन का सम्मान किया
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच जीतने के बाद शानदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन का अनोखे तरीके से सम्मान किया। सैमसन ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को मैच जिताया। नाबाद पारी खेलने के बाद जब सैमसन डगआउट की ओर जा रहे थे, तब कप्तान सूर्या ने अपनी टोपी उतारी और सिर झुकाकर उनका सम्मान किया।
3. सूर्या ने धूल उड़ाकर बॉलिंग एंड तय किया
भारतीय बॉलिंग शुरू होने से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एंड चुनने से पहले अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने दोनों एंड पर जाकर धूल उड़ाई और हवा का रुख पता किया। उसके बाद उन्होंने गेंदबाज अर्शदीप सिंह से बात की। इसके बाद सूर्या के बताए एंड से अर्शदीप ने पहला ओवर डाला।
4. मैथ्यू हेडेन ने बेल बजाकर मैच की शुरुआत की
कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स पर रविवार को परंपरा के अनुसार बेल बजाकर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच की शुरुआत हुई। इस बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने बेल बजाई, जिसके बाद मैच शुरू हुआ।
5. वरुण का गलत थ्रो, चेज रन आउट से बचे
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने रोस्टन चेज को रन आउट करने का मौका गंवा दिया। अर्शदीप की गेंद को चेज ने प्वाइंट पर खेलकर सिंगल चुराने की कोशिश की और लगभग नॉन-स्ट्राइक पर पहुंच गए थे। लेकिन शाई होप ने रन लेने से मना कर दिया। वरुण ने गेंद विकेटकीपर के पास फेंकने की बजाय नॉन-स्ट्राइक एंड पर थ्रो कर दी। इस तरह चेज रन आउट होने से बच गए।
6. रोस्टन चेज का नो-लुक स्कूप
वेस्टइंडीज की पारी के दौरान रोस्टन चेज ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर ऐसा इनोवेटिव शॉट खेला कि सब हैरान रह गए। चेज ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर गेंद की लाइन में आकर नो-लुक स्कूप शॉट खेला। गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई और चेज को 4 रन मिले।
7. अभिषेक ने दो कैच छोड़े
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने दो कैच छोड़े। 5वें ओवर में रोस्टन चेज को जीवनदान मिला। जसप्रीत बुमराह ने चेज को स्लोअर बॉल डाली, जिस पर चेज ने जोर से बल्ला चलाया, लेकिन गेंद बल्ले का एज लेकर हवा में खड़ी हो गई। अभिषेक ने दोनों हाथों से कैच पकड़ा, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।
इसके बाद 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने रोवमन पॉवेल का भी कैच छोड़ दिया। पॉवेल ने मिडविकेट की ओर फ्लिक शॉट खेला। अभिषेक डीप मिडविकेट से भागकर कैच करने आए, लेकिन गेंद फिर उनके हाथ से छिटक गई और पॉवेल को जीवनदान मिल गया।
8. सूर्या ने हवा में छलांग लगाकर कैच पकड़ा
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच में एक शानदार कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने 12वें ओवर की 5वीं गेंद स्लोअर डाली। रोस्टन चेज गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद बल्ले से लगकर सूर्या की ओर गई। सूर्या ने दाईं ओर दौड़ते हुए फुल स्ट्रेच छलांग लगाई और शानदार कैच पकड़ा। रोस्टन चेज 25 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए।
9. गुडाकेश ने सूर्या का कैच छोड़ा
भारतीय पारी के 10वें ओवर में गुडाकेश मोती ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ने का मौका गंवा दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर मोती ने सूर्यकुमार यादव को मिडिल स्टंप पर फुल बॉल डाली। सूर्या ने आगे बढ़कर स्ट्रेट ड्राइव खेला, लेकिन गेंद मोती की ओर गई। उन्होंने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई।
10. हेटमायर ने तिलक का शानदार कैच पकड़ा
शिमरोन हेटमायर ने मैच में ऐसा बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसे देखकर बल्लेबाज भी हैरान रह गए। तिलक वर्मा ने 15वें ओवर में जेसन होल्डर की चौथी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेला। लेकिन मिड ऑफ पर खड़े शिमरोन हेटमायर ने फुल स्ट्रेच छलांग लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। तिलक को लगा था कि उन्होंने मिड ऑफ क्लियर कर दिया है और गेंद 4 रन के लिए चली जाएगी, लेकिन जब उन्होंने देखा कि हेटमायर ने कैच पकड़ लिया है, तो वह हैरान रह गए।
11. होल्डर ने हार्दिक का कैच छोड़ा
भारतीय पारी के 17वें ओवर में जेसन होल्डर ने हार्दिक पंड्या का आसान कैच छोड़ दिया। रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर हार्दिक ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट खेला। वहां खड़े होल्डर के हाथों में गेंद पहले उनकी कलाई से टकराई, फिर सीने से लगी और जमीन पर गिर गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News