प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (31 मार्च) को गुजरात को एक बड़ी सौगात दी. पीएम मोदी ने साणंद में 3300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तेज गति के साथ विकसित हो रहा है.
Trending Photos
PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (31 मार्च) को गुजरात के दौरे पर रहे. पीएम मोदी ने राज्य के साणंद में एक कायंस सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया. यह सेमीकॉन प्लांट 3300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है. इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तेज गति के साथ विकसित हो रहा है.
दरअसल, पीएम मोदी ने कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भरता पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि गत 23 फरवरी को माइक्रॉन के प्लांट में प्रोडक्शन की शुरुआत हुई और आज यहां पर कायंस सेमीकॉन प्लांट का प्रोडक्शन शुरू हो रहा है.
भारत में सेमीकंडक्टर का दूसरा प्लांट
बता दें कि यह भारत में अपनी तरह का दूसरा प्लांट है और सेमीकंडक्टर सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि है. इसके अलावा आज पीएम मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर गांधीनगर में महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर स्थित कोबा तीर्थ में ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का भी उद्घाटन किया.
(यह भी पढ़ें: पाक में ट्रेनिंग, बांग्लादेश-नेपाल से लिंक… भारत के खिलाफ ‘ट्रायंगल टेरर गेम’ बेनकाब; क्या यही है हाइब्रिड वॉर?)
It is indeed a proud moment for India’s Semiconductor ecosystem that the Kaynes Semicon OSAT facility has been inaugurated in Sanand, Gujarat. This will boost India’s efforts of emerging as a leader in futuristic technologies and innovation. pic.twitter.com/Soz8BXPWaa
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
2021 में शुरू हुआ था इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन
It is indeed a proud moment for India’s Semiconductor ecosystem that the Kaynes Semicon OSAT facility has been inaugurated in Sanand, Gujarat. This will boost India’s efforts of emerging as a leader in futuristic technologies and innovation. pic.twitter.com/Soz8BXPWaa
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2021 में भारत ने अपने सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि अब इस मिशन का परिणाम सभी के सामने है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि मुझे खुशी है कि एक भारतीय कंपनी ने सेमी कंडक्टर चिप मैन्यूफैक्चरिंग में दिलचस्पी दिखाई और अब इसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स में आत्मनिर्भरता के लिए नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन की शुरुआत की जा रही है. उन्होंने बताया कि इसके तहत इस प्रकार के मिनरल्स की माइनिंग और प्रोडक्शन पर जोर दिया जाएगा. मिनरल्स की रीसाइक्लिंग के लिए 1500 करोड़ रुपये की स्कीम की शुरुआत की गई है.
इन राज्यों में रेयर अर्थ कॉरिडोर निर्माण का ऐलान
गौरतलब है कि इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की ओर से इस साल साल के बजट में आंध्र प्रदेश ओडिशा, तमिलनाडु, केरलम जैसे राज्यों के लिए रेयर अर्थ कॉरिडोर निर्माण का ऐलान किया गया है. उन्होंने बताया कि यह कॉरिडोर एक इंटीग्रेटेड नेटवर्क होगा, जो माइनिंग, रिफाइनिंग और मैन्यूफैक्चरिंग की सशक्त चेन तैयार करेगा.
(यह भी पढ़ें: रामचंद्र गुहा, हर्ष मंदर… अमित शाह ने इनके नाम क्यों लिए? कांग्रेस और राहुल गांधी को खुलेआम कहा ‘नक्सलवादी’)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.