सैन फ्रांसिस्को में लाइफ कितनी महंगी? करोड़ों कमाने के बाद भी बांटना पड़ रहा खर्च – AajTak

Feedback
सैन फ्रांसिस्को में रहने वाली एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर अपने विदेश पर रहने और अपने खर्चों को लेकर बात की है. इसके बाद से यूजर्स हैरान हैं. महिला ने बताया कि कैसे वह और उसके पति 250,000 डॉलर की घरेलू आय को मैनेज करते हुए खर्चों और घर के कामों को समान रूप से बांटते हैं. इस वीडियो को शिवी चौहान नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. 
इस तरह करते हैं खर्चों को मैनेज 
इंस्टाग्राम पर शिवी चौहान ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी और उनके पति की वार्षिक आय करीब 250,000 डॉलर से अधिक (यानि कि 22681712.50 रुपये) हैं. वीडियो की शुरुआत में उन्होंने समझाया कि मेरे पति और मैं मिलकर सालाना 250,000 डॉलर से अधिक कमाते हैं और हम अपने खर्चों को इस तरह बांटते हैं. मेरे पति सैन फ्रांसिस्को स्थित हमारे घर के मॉर्गेज और टैक्स का भुगतान करते हैं और मैं बाकी सभी खर्चों का भुगतान करती हूं, जिसमें डेकेयर का खर्च और क्रेडिट कार्ड के बिल शामिल हैं. हमारे क्रेडिट कार्ड के बिलों में पेट्रोल, किराने का सामान, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बिजली-पानी और यात्रा सब कुछ शामिल है. 
दोनों देते हैं बराबर योगदान 
उन्होंने आगे कहा कि इस व्यवस्था के बावजूद, पति-पत्नी बराबर योगदान देते हैं. मैंने जो बंटवारा बताया है, वह हमारे लिए अच्छा काम करता है क्योंकि इस बंटवारे के बावजूद भी हम 50-50 खर्च करते हैं. हां, सैन फ्रांसिस्को में घर का लोन और उसका ब्याज काफी ज्यादा है. 
पहले से कर लेते हैं डिसाइड 
शिवी चौहान ने वीडियो में यह भी बताया कि जब हम कुछ महंगा या बड़ी खरीदारी करने वाले होते हैं, तो उसके बारे में पहले से विचार कर लेते हैं. जब कोई महंगी चीज खरीदने की बात आती है, जैसे मैंने यह कार्टियर ब्रेसलेट खरीदा, तो हम पहले से ही एक-दूसरे से चर्चा कर लेते हैं ताकि हम एक जैसा सोच सकें और सच कहूं तो मैं ज्यादा महंगी चीजें नहीं खरीदती और अगर खरीदती भी हूं तो, शायद हर दो साल में एक बार.
A post shared by Shivee Chauhan (@shiveechauhan)
वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दो कमाने वाले माता-पिता वाले परिवार अपने खर्च और बच्चों की जरूरतों को कैसे बांटते हैं.
बच्चे होने के बाद बढ़ जाती हैं जिम्मेदारियां 
पैसों के परे, महिला ने इस बात पर जोर दिया कि हम घरेलू जिम्मेदारियों में भी इसी के हिसाब से बांटते हैं. माता-पिता बनने के बाद असंतुलन से बचने के लिए वे घरेलू कामों को भी बराबर में बांटते हैं. हमारे अपने ब्रोकरेज खाते हैं जिनमें हम अलग-अलग निवेश करते हैं और यह सिर्फ खर्चों में ही नहीं बल्कि घरेलू कामों में भी बराबर बांटते हैं. मान लेते हैं कि मैं सफाई करती हूं, तो वो भी सफाई करते हैं, मैं खाना बनाती हूं, वो खाना बनाते हैं, मैं कपड़े धोती हूं, वो कचरा बाहर निकालते हैं, मैं होमवर्क में मदद करती हूं और वो बच्चों को स्कूल छोड़ने लेकर जाते हैं और लेकर आते हैं. 
सोशल मीडिया पर आ रही यूजर्स का रिएक्शन 
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की. एक यूजर ने लिखा कि आप बहुत विनम्र हैं. भगवान आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दें. दूसरे यूजर ने लिखा कि शिवी, मुझे आपका कंटेंट बहुत पसंद है. आपकी ईमानदारी के लिए धन्यवाद. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News