सोने का भाव आज का 10 जनवरी 2026: आज सुबह में क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम – Times Now Navbharat

बिजनेस
सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का रहता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,122 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना बढ़कर 1,39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। MCX पर सोना बढ़कर 1,38,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,200 रुपये बढ़कर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गयी, जबकि पिछली बार यह 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी माह में डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध की कीमत भी 783 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 1,38,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जिसमें 14,767 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 21.74 डॉलर यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 4,482.44 डॉलर प्रति औंस हो गया।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने में बढ़त आई जिसकी वजह नई सुरक्षित निवेश के लिए मांग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की ओर सकारात्मक पूंजी प्रवाह होना था। उन्होंने बताया कि बाजार ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों पर गौर कर रहा है, जबकि कारोबारियों ने भी शुल्क लगाने के फैसलों पर अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले खास घटनाओं के जोखिमों और अनुमानित उतार-चढ़ाव से बचने के लिए खुद को तैयार किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल और देखें
Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 10 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन
चांदी का भाव आज का 10 जनवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
चांदी का भाव आज का 9 जनवरी 2026: कीमतों में हुआ फिर बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें पटना, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
सोने का भाव आज का 9 जनवरी 2026: कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम
प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप क्षेत्र में एआई मजबूती से आर्थिक वृद्धि को दे सकती है गति: पीडब्ल्यूसी

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News