सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन – Hindustan Hindi News

केंद्र सरकार ने इस साल 14 और 15 जून को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के लिए गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। जम्मू और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार कर ली है। स्पेशल ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता और स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी प्रेम नाथ डोगरा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध किया गया था। यह ट्रेन उन श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएगी जो सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करना चाहते हैं।

इस फैसले पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह जम्मू, हीरानगर और कठुआ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में क्षेत्र की कोई भी महत्वपूर्ण मांग अनसुनी नहीं की गई है।

इससे पहले डॉ. जितेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था। पत्र में उन्होंने प्रेम नाथ डोगरा के हवाले से कहा कि 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाए, ताकि स्थानीय श्रद्धालु सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार की यात्रा कर सकें।

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे अक्सर त्योहारों और तीर्थ यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाता है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलती है और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलती है।

इससे पहले हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से गुजरात के सोमनाथ के लिए एक विशेष ट्रेन को रवाना किया था। इस ट्रेन में 1,100 से अधिक श्रद्धालु सवार हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि तीर्थ यात्राएं सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News