सोशल मीडिया स्टार साकिब और कनिका शर्मा राचाई शादी, फैंस में खुशी की लहर – Zee News

Sakib Saifi kanika Sharma Marriage: सोशल मीडिया स्टार साकिब सैफी और कनिका शर्मा ने शादी कर ली है. इस शादी में दोनों के परिवार वाले मौजूद रहे और दोनों परिवार वाले इस शादी से खुश हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 
 
Trending Photos
Sakib Saifi kanika Sharma Marriage: फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साकिब सैफी और कनिका शर्मा ने शादी कर ली है. दोनों लंबे समय से एक साथ सोशल मीडिया पर सामाजिक और पारिवारिक सन्देश देने वाले वीडियो बनाते थे. इस शादी से दोनों के परिवार वाले सहमत हैं और दोनों परिवारों की मौजूदगी में यह शादी हुई है. हालांकि यह शादी पूरी तरह अरेंज्ड मैरिज नहीं है, बल्कि साकिब सैफी और कनिका शर्मा के बीच पहले से प्रेम संबंध थे. सोशल मीडिया पर इनके फैंस शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं. 
साकिब और कनिका ने हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के रिवाज से शादी की है. दोनों ने शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो वायरल हो रहा है. इससे पहले साकिब और कनिका के रिश्तों को लेकर कंट्रोवर्सी हो चुकी है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है. साकिब और कनिका ने एक वीडियो में फैंस से राय मांगी थी कि दोनों आपस में शादी करें या न. इस वीडियो को लेकर दो तरह की प्रतिक्रिया सामने आई थी. एक धरा ने कहा कि शादी कर लेनी चाहिए तो दूसरे धरे ने धर्म की वजह से शादी न करने की राय दी. कुछ ने तो विवादित टिप्पणी भी की थी. हालांकि तमाम ट्रोलिंग को इग्नोर करते हुए दोनों ने शादी कर ली है. 

इसे भी पढ़ें: यूटूबर कलाकर हैं आपस में रिश्तेदार नहीं; कनिका के रोज़ा वाले विडियो पर न जश्न मनाये न दिल जलाएं

Add Zee News as a Preferred Source

 
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News