Maharajganj Maulana Bike Stunt: महाराजगंज में एक बुजुर्ग मौलाना का बाइक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि 70 साल की उम्र में उन्होंने सड़क पर खतरनाक स्टंट किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Trending Photos
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग मौलाना सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सड़क पर बाइक को असंतुलित तरीके से चलाते हुए स्टंट कर रहा है आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मौलाना एक चलते हुए बाइक के ऊपर खड़े हैं. दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा है, फिर भी वह स्टंट कर रहे हैं. वहां मौजूद कुछ लोग इस घटना को रिकॉर्ड भी कर रहे थे और मौलाना का हौसला बढ़ा रहे थे. वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि मौलाना मोटरसाइकिल के आगे की तरफ लेटे हुए हैं, जबकि बाइक तेज़ रफ़्तार से चल रही है. दूसरी तरफ से एक और मोटरसाइकिल आ रही है, एक तरफ एक क्रेन खड़ी है और वीडियो में आस-पास एक रेलवे लाइन भी दिखाई देती है.
महाराजगंज में एक बुजुर्ग मौलाना का बाइक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. pic.twitter.com/0DnD3n4GW6
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) April 6, 2026
महाराजगंज में एक बुजुर्ग मौलाना का बाइक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. pic.twitter.com/0DnD3n4GW6
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) April 6, 2026
बुजुर्ग भी हो रहे हैं ट्रेंड में शामिल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में इसकी चर्चा जोरों पर है. कुछ लोग इसे हैरान करने वाला बता रहे हैं, तो कुछ इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दे रहे हैं. सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ अब इस हद तक पहुंच चुकी है कि लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं. पहले ऐसे स्टंट्स को युवा वर्ग से जोड़ा जाता था, लेकिन अब बुजुर्ग भी इस ट्रेंड में शामिल होते दिख रहे हैं.
इससे पहले भी एक वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले भी एक नौवजवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक लड़का हाईवे के पास स्टंट कर रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद बाइक ज़ब्त कर ली गई और लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई. सड़क पर इस तरह के स्टंट न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह गंभीर दुर्घटनाओं को भी न्योता देते हैं. बिना हेलमेट और सुरक्षा के खुले रास्ते पर स्टंट करना न सिर्फ खुद के लिए बल्कि आसपास चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है.
तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.