स्टार्ट अप के लिए मांगे पैसे, इनकार करने पर जल्लाद बना बेटा, कर दिया मां-बाप का कत्ल – Zee News

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक बेटे ने अपने मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया, उसके पिता रिटायर्ड नेवी कैप्टन थे और माता डेंटिस्ट थी. आखिर युवक ने ऐसा क्यों किया आइए जानते हैं. 
Trending Photos
Bengaluru News: मां-बाप अपने बच्चे को बहुत ही प्यार से पालते हैं ताकि बुढ़ापे में बच्चे उनका सहारा बनें, अपनी पूरी जिंदगी और कमाई बच्चों के पीछे लगा देने वालों दुख तब होता है जब उसके बच्चे क्रूरता करते हैं. कुछ तो इस रिश्ते को शर्मसार कर देते हैं. बेंगलुरु से भी एक ऐसा मामला सामने आया है, यहां पर एक इंजीनियर ने अपने मां बाप की हत्या कर दी, उसके पिता रिटायर्ड नेवी कैप्टन थे और माता डेंटिस्ट थी. 

अस्पताल में हुई मौत
मामले को लेकर पुलिस ने कहा बताया कि आरोपी, 33 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहन चंद्र भट है, उसने अपने माता-पिता पर चाकू से हमला किया.  कपल को इमरजेंसी इलाज के लिए मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति और हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की शिकायत के बाद रोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. 

अमेरिका से आया था बेंगलुरु
इसके अलावा ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी रोहन अमेरिका में सॅाफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था. हालांकि करीब 3 साल पहले अमेरिका से बेंगलुरु लौट आया था. यहां पर वो इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट्स कर रहा था और उन्हें आगे बढ़ाना चाहता था. इसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी और अपने माता-पिता से पैसों की मांग कर रहा था. इसके लिए अपने माता-पिता पर दबाव भी बना रहा था. पैसों से इनकार की वजह से उसने मौत के घाट उतार दिया. हालांकि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

अन्य मामला 
अक्सर देखा जाता है कि किसी न किसी बात को लेकर बच्चे हैवान बन जाते हैं. यूपी के महोबा से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां पर जमीन के लिए एक बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतरवा दिया था. खेत में सोते समय पत्थर मारकर उसकी हत्या करा दी थी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News