mp news: मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स को आने वाले दिनों में इंजीनियरिंग और फार्मसी की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा बल्कि वे अब अपने होमटाउन में ही क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त कर पाएंगे. इससे ना सिर्फ छात्रों को सुविधा मिलेगी बल्कि छोटे गांव और कस्बों में भी शिक्षा घर-घर तक पहुंचेगी.
Trending Photos
new engineering branches introduce in mp colleges: मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. अब छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली और मुंबई का सफर तय नहीं करना पड़ेगा बल्कि अपने राज्य में ही उन्हें हाई क्वालिटी एजुकेशन मुहैया कराया जाएगा. जी हां, एमपी के कई कॉलेजों में इंजीनियरिंग की लेटेस्ट और नई ब्रांच शुरू की जा रही है. इससे प्रदेश के छात्रों को राहत मिलेगी. इसके साथ ही प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के नियमों में भी राहत दी गई है.
एमपी के कॉलेजों में इंजीनियरिंग की नई ब्रांच
मध्य प्रदेश के कई कॉलेजों में इंजीनियरिंग की नई ब्रांच खोली जाएगी जिससे प्रदेश के छात्रों को तकनीकी शिक्षा पाने के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों का रूख करने की बजाय अपने राज्य में ही क्वालिटी एजुकेशन मुहैया कराया जाएगा. इसके लिए एमपी के कई कॉलेजों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. सरकार ने कहा है कि जिन कॉलेजों में पहले से चल रही ब्रांच में अगर सीटें खाली हैं उन्हें नई ब्रांच खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
कॉलेजों को सरकार का निर्देश
सरकार ने कहा है कि जिन भी कॉलेजों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई चालू है लेकिन सीटें फुल नहीं है उन कॉलेजों को नई ब्रांच खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. नई ब्रांच खोलने के लिए पहले से चल रही ब्रांच में 50 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन होना अनिवार्य है. हालांकि इन निर्देश के बाद सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के नियमों में राहत भी दी है.
एक एकड़ में भी खुलेगा कॉलेज
सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के राहत दी है. अब एक एकड़ की जमीन में भी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही साथ इंजीनियरिंग के अलावा प्रदेश में कई फार्मसी कॉलेज भी खोले जाएंगे जिसके लिए चर्चाएं चल रही है. इस फैसले से छोटे शहरों और कस्बों में रहने वाले छात्रों को भी अपने शहर में इंजीनियरिंग और फार्मसी की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा. सरकार के इस फैसले के बाद से कई निवेशकों ने कॉलेज के लिए रूची दिखाई है और नए फार्मेसी कॉलेज खोलने के लिए 19 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.