स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर आई गुड न्यूज, अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर ट्रंप का बड़ा ऐलान – Hindustan Hindi News

Donald Trump on Iran-US Peace Talk: मिडिल ईस्ट में पिछले करीब तीन महीनों से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक बहुत बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की है कि ईरान के साथ एक शांति समझौते पर काफी हद तक बातचीत पूरी हो चुकी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस ऐतिहासिक समझौते के हिस्से के रूप में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को भी व्यापार के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और सूची में शामिल कई अन्य देशों के बीच एक समझौते को अंतिम रूप देने पर बड़े पैमाने पर बातचीत हो चुकी है। इसके अलावा मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भी फोन पर बातचीत हुई, जो बहुत अच्छी रही। सौदे के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर वर्तमान में चर्चा की जा रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। इस समझौते के कई अन्य तत्वों के अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी खोल दिया जाएगा।”
यह घोषणा ट्रंप द्वारा सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के शीर्ष नेताओं के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण फोन कॉल करने के तुरंत बाद आई। इस कॉल में ईरान और पाकिस्तान द्वारा भेजे गए शांति प्रस्ताव की समीक्षा की गई। ट्रंप ने इसे शांति से जुड़े सहमति पत्र को लेकर एक बेहद अच्छी बातचीत बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत के दौरान खाड़ी देशों के नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान द्वारा प्रस्तावित इस फ्रेमवर्क को स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह बातचीत बेहद सकारात्मक थी और सभी नेताओं ने इस बात की सराहना की कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी बातचीत के जरिए इस गतिरोध को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
इस समझौते को इस मुकाम तक पहुंचाने में पाकिस्तान और कतर ने मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और कतरी मध्यस्थ इस तीन महीने लंबे युद्ध को समाप्त करने के लिए तेहरान पहुंचे थे। मुनीर ने पिछले 24 घंटों में अमेरिकी मध्यस्थों, विशेष रूप से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) के साथ कम से कम दो बार फोन पर बातचीत की।
इस अंतरिम समझौते के मसौदे में युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की घोषणा शामिल है। इसके तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अगले दो महीने तक बातचीत होगी। इसके बदले में ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलेगा और अमेरिका ईरान के बंदरगाहों की आर्थिक नाकेबंदी को खत्म कर देगा।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद और तेहरान ने वाशिंगटन को एक संशोधित प्रस्ताव विचार के लिए सौंपा है और यह अंतरिम सौदा अब अपने अंतिम चरण में है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पुष्टि की है कि बातचीत में काफी प्रगति हुई है और जल्द ही कोई बड़ी खबर मिल सकती है।
दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इस मसौदे को एक फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के रूप में वर्णित किया है। उन्होंने ईरानी सरकारी टीवी पर कहा, “हम चाहते हैं कि इस समझौते में युद्ध को समाप्त करने के लिए आवश्यक मुख्य मुद्दों और हमारे लिए आवश्यक अन्य जरूरी बातों को शामिल किया जाए। इसके बाद अगले 30 से 60 दिनों के भीतर इसके बारीक विवरणों पर चर्चा की जाएगी और अंततः एक अंतिम समझौता होगा।”
ईरान ने स्पष्ट किया कि स्ट्रटे ऑफ होर्मुज को खोलना बातचीत का मुख्य हिस्सा है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि परमाणु मुद्दे इस तात्कालिक वार्ता का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि ईरान पहले लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध को समाप्त करना और अपने ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटवाना चाहता है।
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News