स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने पहुंच रहा अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान – AajTak

Feedback
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए अमेरिका स्पेशल इक्विपमेंट भेज रहा है. एक फोन इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अमेरिकी टीम अत्याधुनिक माइन रिमूवल इक्विपमेंट के साथ मौके की ओर बढ़ रही है. ट्रंप ने बताया कि अमेरिका के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन माइन हटाने वाले इक्विपमेंट हैं और उन्हें यह पूरी जानकारी है कि सुरंगें कहां लगाई गई हैं. उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि ये कहां हैं और हम अपने इक्विपमेंट वहां पहुंचा रहे हैं.’
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या यह खुफिया जानकारी सही है कि ईरान को खुद नहीं पता कि सुरंगें कहां बिछाई गई हैं, तो इस पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे नहीं पता.’ हालांकि उन्होंने दोहराया कि अमेरिकी एजेंसियों को सुरंगों की सटीक लोकेशन की जानकारी है और उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है. ट्रंप के इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि यह मामला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा से जुड़ा हुआ है.
वार्ता के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बयान देते हुए कहा कि बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. साथ ही उन्होंने अमेरिकी तेल भंडार की सराहना करते हुए संकेत दिया कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद भी हो जाता है, तब भी अमेरिका के पास ऊर्जा संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी. इस्लामाबाद में वार्ता के बीच पाकिस्तानी अधिकारी अलग-अलग अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जेडी वेंस से मुलाकात भी हो चुकी है.
ईरान की मांग है कि इजरायल लेबनान में सैन्य कार्रवाई बंद करे और वहां युद्धविराम लागू हो. साथ ही ईरान की टीम हिजबुल्लाह से भी संपर्क में है. दूसरी अहम शर्त यह है कि कतर और अन्य देशों के बैंकों में जमा ईरान की वह राशि, जिसे अमेरिका ने रोका हुआ है, उसे पहले जारी किया जाए. इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति, युद्ध से जुड़े मुआवजे और पूरे मध्य पूर्व में सीजफायर भी ईरान की शर्तों में शामिल हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News