हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे से 3 क्विंटल 14 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया है। इस मामले में एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय ब
पुलिस को क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टाउन थाना पुलिस की टीम ने रोही किशनपुरा, दिखनादा चक 19 केएसपी के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर सख्त नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के मोगा जिले की धर्मकोट तहसील के लोहगढ़ निवासी कलवंत सिंह (37) के रूप में हुई है। उसे एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। डोडा-पोस्त तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.