सर्वदलीय बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया. जब विदेश मंत्री से पूछा गया कि ईरानी युद्ध में पाकिस्तान मध्यस्थता की बात कह रहा है, तो जयशंकर ने कड़े शब्दों में कहा कि हम दलाल देश नहीं हो सकते.
Trending Photos
S Jaishankar: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है. पिछले महीने की 28 तारीख से जारी यह जंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण दुनिया के अधिकांश देशों में कच्चे तेल को लेकर चिंता बढ़ी है. मिडिल में बिगड़ते हालात को लेकर भारत भी चौकन्ना है.
इस बीच बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से इस विषय को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. जब इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर से पाकिस्तान के ईरानी जंग में मध्यस्थता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कहा कि हम पाकिस्तान जैसे दलाल देश नहीं है.
‘हम दलाल देश नहीं हो सकते’
सूत्रों की मानें, तो विदेश मंत्री से जब मौजूदा जंग को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि हम उनके जैसे दलाल देश नहीं हैं. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच मंगलवार को क्या बात हुई, इसपर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि यह युद्ध खत्म होना चाहिए, क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वदलीय बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश करना कुछ नया नहीं है. साल 1981 से ही अमेरिका ने हमेशा से पाकिस्तान का इस्तेमाल किया है.
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद 2026 में सरकार सख्त, डल झील और सोनमर्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24/7 हेल्पलाइन जारी
सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
बुधवार को केंद्र सरकार की ओर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की. हालांकि, इस सर्वदलीय बैठक में जाने से टीएमसी ने इनकार कर दिया. बताया जाता है कि इस बैठक के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सभी राजनीतिक दलों को आश्ववस्त किया गया कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरीके से सुरक्षित है और अतिरिक्त आपूर्ति भी रास्ते में है, जो जल्द से जल्द देश में पहुंचेगी. बता दें कि यह सर्वदलीय बैठक करीब 1.5 घंटे चली थी.
यह भी पढ़ें: 24 Akbar Road खाली करने का नोटिस क्यों जारी हुआ, अब कांग्रेस के पास क्या हैं 48 साल पुराना दफ्तर बचाने के विकल्प?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.