Feedback
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य से 16 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार घुसपैठियों के खिलाफ तेज कार्रवाई जारी रखेगी.
‘असम फ्रंट फुट पर खेल रहा है’
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कुछ लोग शोर मचाते हैं, लेकिन असम के लिए यही एकमात्र विकल्प है. आज असम फ्रंट फुट पर खेल रहा है. हम अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अनंत इंतजार नहीं करते, बल्कि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा, ’16 अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें तड़के ही तुरंत वापस भेज दिया गया. बाय.’
Naysayers make NOISE. But for Assam it’s the only CHOICE.
Today, Assam plays on the front foot, We don’t wait endlessly to protect our motherland, we ensure swift action.
16 illegal Bangladeshis have been identified and PUSHED BACK promptly in the wee hours.
BYE. pic.twitter.com/bXoRkdH6gM
घुसपैठियों को लगातार वापस भेज रही असम सरकार
हालांकि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें किस स्थान से वापस भेजा गया. राज्य सरकार बांग्लादेश से अवैध रूप से आने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और पड़ोसी देश से लगती सीमा के जरिए घुसपैठियों को वापस भेजने की कार्रवाई कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू