हवा में ही बंद हो गया मुंबई से बेंगलुरू जा रहे एअर इंडिया विमान का इंजन, बाल-बाल बचे यात्री – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2812 का इंजन हवा में अचानक बंद हो गया। पायलट ने 'PAN PAN' कॉल जारी की, जिसके बाद विमान सुरक्षित मुंबई …और पढ़ें
हवा में ही बंद हो गया एअर इंडिया का इंजन (फाइल फोटो)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट का इंजन गुरुवार को अचानक हवा में बंद हो गया। इस दौरान पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया।
दरअसल, इंडिया की एअरबस A320 Neo फ्लाइट AI2812 बुधवार-गुरुवार की देर रात उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। राहतभरी बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट को देर रात 2:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह करीब 2:30 बजे रवाना हुई थी। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। टेकऑफ के दौरान तेज आवाज और चिंगाई भी दिखी। यात्रियों को भी टेकऑफ के दौरान कुछ असहजह महसूस हुआ।
सुरक्षित लैंडिग के बाद विमान को आगे की उड़ान के लिए रोका गया और उसकी जांच शुरू की गई। बाद में इसकी जगह दूसरी फ्लाइट ने सुबह 4:45 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “9 अप्रैल को मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट AI2812, मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, एक संभावित तकनीकी समस्या के कारण एहतियात के तौर पर टेक-ऑफ के तुरंत बाद मुंबई लौट आई। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप इसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News