Feedback
मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ आठ से अधिक बाइक व एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई.
हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. घटना कोटवा के दीपउ मोड़ की है. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12.30 बजे कोटवा के दीपउ मोड़ के पास सड़क पार करने के लिए दर्जनों बाइक सवार, ई-रिक्शा व पैदल यात्री खड़े थे. इस बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पार करने के इंतजार में खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू