Hajipur News: हाजीपुर (वैशाली) में एंबुलेंस की आड़ में चल रही शराब तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस से 555 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मरीज की जगह शराब की खेप और गुप्त तहखाना बनाकर तस्करी की जा रही थी. चालक मौके से फरार है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.
Trending Photos
Hajipur News: हाजीपुर (वैशाली) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों दोनों को हैरान कर दिया है. यहां एंबुलेंस जैसी जरूरी और भरोसेमंद सेवा का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था. मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस में मरीज की जगह विदेशी शराब की बड़ी खेप ढोई जा रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एंबुलेंस के जरिए अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई. इस खुलासे ने तस्करों के नए और खतरनाक तरीकों की पोल खोल दी है.
यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी स्थित मरमल्ला चौड़ का है. देर रात पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में घेराबंदी की. इसी दौरान एक संदिग्ध एंबुलेंस तेजी से आती हुई दिखाई दी. पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, जिससे संदेह और गहरा गया.
ये भी पढ़ें: मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद नई गाइडलाइन जारी, चौकीदार से लेकर SP तक को निर्देश
जब पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए. मरीज की जगह कार्टून में भरी विदेशी शराब रखी थी। इतना ही नहीं, एंबुलेंस के भीतर गुप्त तहखाना बनाकर भी शराब छिपाई गई थी. तस्करों ने शक से बचने के लिए एंबुलेंस में सलाइन की बोतल भी टांग रखी थी, ताकि लोगों को लगे कि अंदर कोई मरीज है.
पुलिस ने एंबुलेंस से करीब 555 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मौके से एक आधार कार्ड भी मिला, जिसके आधार पर फरार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी मुन्ना राय के रूप में हुई है. पुलिस ने वाहन मालिक और आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच के साथ-साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
रिपोर्ट: राजकुमार सिंह
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.