Bengaluru News: बेंगलुरु में पुलिस बनकर आए दो लोगों ने एक घर से लाखों की चोरी कर ली. यह घटना ब्यादरहल्ली इलाके में हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
Trending Photos
Bengaluru News: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं. कुछ ऐसा ही मामला बेंगलुरु से सामने आया है. यहां पर एक घर में दो लोगों ने पुलिस ऑफिसर बनकर लाखों की कैश और सोने की ज्वेलरी लूट ली, यह घटना ब्यादरहल्ली इलाके में हुई, इसके बारे में जो भी सुन रहा है वो चौंक जा रहा है. जानिए क्या है पूरा मामला.
पुलिस बताकर घुस गए अंदर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के समय 53 साल के होम्बालेगौड़ा और उनकी पत्नी मंगलम्मा और उनका पोता घर के अंदर थे. बताया जा रहा है कि एक आरोपी सब-इंस्पेक्टर की यूनिफॉर्म पहने और डायरी लेकर एक प्राइवेट कार में आया था, जबकि दूसरा क्राइम सीन ऑफिसर बनकर एक बैग लेकर अंदर आया. उन्होंने खुद को लोकल पुलिस बताया और फिर वो घर में घुस गए.
आदमी को बना लिया बंधक
अंदर आने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर परिवार को बंदूक और चाकू से धमकाया और आदमी को बंधक बना लिया. इतना ही नहीं उसे और उसकी पत्नी दोनों को टेप से बांध दिया. फिर उन्होंने बेडरूम में तोड़फोड़ की और लगभग 20 लाख रुपये कैश और लगभग आधा किलो सोने की ज्वेलरी लेकर भाग गए. लुटेरों ने जाने से पहले कपल के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे.
पुलिस ने शुरू की तलाश
बाद में उस आदमी ने पुलिस को बताया कि उसने उसकी डर की वजह से कीमती सामान भी दे दिया. उन्होंने हमलावरों से गुजारिश भी की कि अगर वे चाहें तो उसकी पत्नी का मंगलसूत्र ले लें, लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर उसे वहीं छोड़ दिया. भागने से पहले उन्होंने कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए घर से CCTV DVR निकाल लिए और अपने साथ ले गए. मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.