पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठनों के इशारे पर दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने के आरोप में आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक ब्रिटिश महिला ने कहाकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में रहते हुए अमेरिका मत जाओ। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें…
हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर, संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी केस में खुलासा
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठनों के इशारे पर दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने के आरोप में आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इंडिया टुडे ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि संदिग्धों का हैंडलर मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और सीनियर कमांडर जकी-उर रहमान लखवी समेत लश्कर के टॉप लीडरशिप के सीधे संपर्क में था। पूरी खबर
जब तक ट्रंप सत्ता में हैं US मत जाओ; ब्रिटेन की महिला ने तो ICE के धागे खोल दिए
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में रहते हुए अमेरिका मत जाओ। ब्रिटेन की एक 65 वर्षीय महिला करेन न्यूटन ने ICE द्वारा अपनी और पति की 45 दिनों की भयानक हिरासत का दर्दनाक अनुभव साझा किया है। द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रंप के समय में अमेरिका जाना खतरनाक हो गया है। कोई जवाबदेही नहीं, कोई ठोस वजह की जरूरत नहीं, बस हिरासत में ले लिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका मामला बेहद हैरान करने वाला है क्योंकि उनके पास वैध ब्रिटिश पासपोर्ट और पर्यटक वीजा था। पूरी खबर
‘दूसरों की सेवा के लिए हैं भारतीय’; सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल, BJP भड़की
भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से एक बयान के जरिए पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भारत ने दूसरों की सेवा के लिए युवाओं की बड़ी फौज को खड़ा किया है। लेकिन यह भारत के लिए नहीं बल्कि विदेशियों के लिए काम करती है। पित्रोदा ने वर्तमान टेक्नोलॉजी निर्माण की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक 1.5 अरब आबादी वाले देश के लिए यह शर्म की बात है कि उनके पास अपना ऑपरेटिंग सिस्टम तक नहीं है। पित्रोदा की इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने उन पर हमला बोलते हुए भारत की निंदा करने का आरोप लगाया। पूरी खबर
इसलिए मुद्दा भुना रहीं ममता, कांग्रेसी नेता का तंज; किस बात पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। ममता बनर्जी के बयान का हवाला देते हुए अधीर रंजन ने कहाकि शायद उन्हें लग रहा है गैर-बंगाली लोग अगले चुनाव में उनकी पार्टी को वोट नहीं देंगे। इसीलिए वह प्रवासी बांग्लादेशी मजदूरों पर हमले का मुद्दा भुनाना चाहती हैं। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने शनिवार को अपने भाषण में कहा था कि बंगाल में अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को भाई जैसा सम्मान दिया जाता है। वहीं, दूसरे राज्यों में बंगाल से गए लोगों पर अत्याचार होता है। पूरी खबर
अफगानिस्तान पर हमला कर फंस गया PAK? तालिबान की चेतावनी- सही समय पर देंगे जवाब
अफगानिस्तान पर हवाई हमले करके पाकिस्तान ने अपने ऊपर आफत मोल ले ली है। तालिबान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वह सही समय आने पर जवाब जरूर देगा। अफगानिस्तान के इस पलटवार से माना जा रहा है कि पाकिस्तान फंस गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के आक्रामकता वाले कृत्य का सही समय पर नपा-तुला और उचित जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के इस हमले में बीस से अधिक अफगानी नागरिक मारे गए हैं। पूरी खबर
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play