हिंदी इंडस्ट्री में काम मिलते ही इन 7 हसीनाओं ने भोजपुरी फिल्मों से किया किनारा, दोबारा नहीं देखा मुड़कर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Actresses Who Left Bhojpuri Film Industry: फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो भोजपुरी सिनेमा को छोड़ चुकी हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में फेम मिलने के बाद इन हसीनाओं ने भोजपुरी इंडस्ट्री से मुंह फेर लिया. वहीं इन हसीनाओं ने दोबारा मुड़कर भी नहीं देखा. चलिए इन हसीनाओं की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
श्वेता तिवारी भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने 'बिन बुलाए बाराती' और 'हमार सैंया हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं एक्ट्रेस की ज्यादा फिल्में मनोज तिवारी के साथ ही थीं. इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई.
‘बिग बॉस 16’ में ऑडियंस का दिल जीतने वालीं सौंदर्या शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सौंदर्या भी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' रिलीज हुआ था, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया था.
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ भी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस के आइटम सॉन्ग्स भी काफी पॉपुलर थे. इनमें 'रूप रंग की नगरी' और 'कमर जब लचकेला' जैसे गाने शामिल हैं.
मोनालिसा भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने 'भोले शंकर', 'राजा बाबू' और 'औरत खिलौना नहीं' जैसी फिल्में की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 10’ में नजर आईं और बाद में उन्हें हिंदी टीवी सीरियल मिल गए.
अनुपमा फेम एक्ट्रेस छवि पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. भोजपुरी सिनेमा में छवि 'राउडी पुलिस' और 'बिदेसिया' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं अब एक्ट्रेस टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं. इनमें 'नदिया के तीर' और 'बलमा बड़ा नादान' जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान मिल गई.
आकांक्षा पुरी भी भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News