हिंदी का 8 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा: फतेहगंज के पंचशील इंटर कॉलेज में CCTV के निगरानी दी 10वीं का एग… – Dainik Bhaskar

फतेहगंज बाजार स्थित पंचशील इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में प्रशासन की सख्ती का व्यापक असर देखने को मिला। यहां पंजीकृत 343 परीक्षार्थियों में से 8 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रत्येक कक्ष में CCTV कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर सक्रिय रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय सचल दल और आंतरिक सचल दल (फ्लाइंग स्क्वाड) लगातार केंद्र का निरीक्षण करते रहे और प्रत्येक कक्ष में जाकर जांच की। कैमरों की कड़ी निगरानी के कारण नकल की संभावनाओं पर प्रभावी रोक लगी और परीक्षार्थियों में अनुशासन का माहौल बना रहा।
343 में से 335 रहे उपस्थित
केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने बताया, “प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के लिए कुल 343 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 335 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 8 छात्र अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन ढंग से संपन्न हुई।” परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में सभी उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत सील कर सुरक्षित रखा गया।
द्वितीय पाली की तैयारी पूरी
प्रथम पाली समाप्त होते ही विद्यालय प्रशासन द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट (सामान्य हिंदी) की परीक्षा की तैयारियों में जुट गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि सिटिंग प्लान और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर लिया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परीक्षा केंद्र फतेहगंज बाजार में होने के कारण सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई। क्षेत्रीय पुलिस भी केंद्र के आसपास गश्त करती रही, जिससे कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News