हिंदी के पेपर के साथ बोर्ड परीक्षा शुरू – Dainik Bhaskar

गुलाना | शुक्रवार से हिंदी के पेपर के साथ पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। डॉ.भीमराव अंबेडकर सांदीपनि विद्यालय गुलाना लगभग 15 शासकीय/अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का परीक्षा केन्द्र है, जहां सुरक्षा की दृष्टि से सभी पर्यवेक्षकों के
शुक्रवार को प्रारम्भ हुई परीक्षा के पहले हिंदी के पेपर में कक्षा पांचवी में 242 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी व 7 अनुपस्थित रहे। कक्षा आठवीं में 232 परीक्षार्थियों ने पेपर हल किया व 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम किए गए। उक्त संचालित परीक्षा का दल द्वारा निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य गोपाल कृष्ण शर्मा, माध्यमिक विंग प्रभारी रमेशचंद्र जाटव, परीक्षा केंद्राध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, सहायक केंद्राध्यक्ष महेंद्र सिसौदिया, पर्यवेक्षक एवं परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News