हिंदी शिक्षक संघ ने पीएसटीईटी-2 में विषय आधारित पेपर की मांग उठाई – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना
हिंदी शिक्षक संघ पंजाब ने पीएसटीईटी-2 में भाषा शिक्षकों के लिए विषय-आधारित प्रश्नपत्र शामिल करने की मांग उठाई है। संघ के अध्यक्ष मुनीश कुमार और महासचिव मनोज कुमार ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को ईमेल भेजकर आग्रह किया कि पीएसटीईटी-2 में हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी के अलग-अलग 60 अंक के पेपर रखे जाएं।
संघ का कहना है कि हिंदी मास्टर/मिस्ट्रेस बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सामाजिक शिक्षा का पेपर देने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि उन्हें पढ़ाना हिंदी विषय है और पीएसटीईटी-2 में हिंदी के लिए अलग से कोई अंक निर्धारित नहीं हैं। संघ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पांच साल से अधिक सेवा वाले शिक्षकों के लिए नौकरी में बने रहने हेतु टीईटी पास करना अनिवार्य किया गया है, इसलिए कार्यरत हिंदी शिक्षक भी ऐसे पेपर देने को मजबूर हैं, जिनमें उनका विषय नहीं आता।
संघ ने सरकार से 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी से राहत और पदोन्नति संबंधी मुद्दे पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की भी मांग की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News