हिंदी सिनेमा का असली धुरंधर! रणवीर ने 4 महीने में दूसरी बार तोड़ा अल्लू अर्जुन का टॉप रिकॉर्ड, पुष्पा 2 से फिर निकले आगे – aajtak.in

Feedback
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के सामने कोई भी पुराना टॉप रिकॉर्ड नहीं टिकने वाला! पिछले 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कमाई का पहाड़ खड़ा कर चुकी धुरंधर 2, संडे को फिर एक बार वाइल्ड-फायर बन गई है. संडे को सुबह से ही इस फिल्म के लिए ऐसी भीड़ जुटने लगी जैसे पहले वीकेंड में नजर आई थी. शाम तक ही धुरंधर 2 ने एक बार फिर 50 करोड़ डेली कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. इस सिंगल डे हाफ सेंचुरी के साथ धुरंधर 2 ने अब पुष्पा 2 के टॉप हिंदी रिकॉर्ड को पार कर लिया है.
धुरंधर 2 का धुआंधार संडे
शनिवार को करीब 50% का शानदार बॉक्स ऑफिस जंप लेने के बाद, संडे को भी धुरंधर 2 ने एक बड़ा जंप लिया है. ये रिपोर्ट लिखे जाने के वक्त धुरंधर 2 का संडे कलेक्शन 54 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 833 करोड़ से ज्यादा हो चुका है और संडे खत्म होने तक ये 850 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाएगा.
इस शानदार कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन 830 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. वो भी 11 दिन पूरे होने से पहले. दिसंबर 2024 में रिलीज हुई पुष्पा 2, जनवरी 2025 में सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनी थी. तब कई सोशल मीडिया हैंडल्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना था कि आने वाले कुछ सालों तक बॉलीवुड के लिए पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ना लगभग ‘असंभव’ है.
अल्लू अर्जुन की फिल्म का हिंदी में टॉप रिकॉर्ड अपने नाम करना एक बड़ा मोमेंट था— हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहे जाने वाले बॉलीवुड को बहुत बड़े अंतर से पछाड़कर, साउथ से आई हिंदी फिल्म ने टॉप रिकॉर्ड बनाया था. पुष्पा 2 की इस कामयाबी को बहुत लोगों ने ‘बॉलीवुड पर साउथ का पूरी तरह दबदबा’ भी बताया था. लेकिन पुष्पा 2 का टॉप रिकॉर्ड पूरे एक साल भी नहीं टिका, क्योंकि रणवीर सिंह की धुरंधर ने दिसंबर 2025 में ही ये टॉप रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था.
अब 4 महीने के अंदर धुरंधर 2 ने फिर से पुष्पा 2 का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धुरंधर 2 का सिर्फ हिंदी कलेक्शन भी कुछ दिनों में पुष्पा 2 को पार कर जाएगा. अब अल्लू अर्जुन केवल तभी आगे निकल सकते हैं जब पुष्पा 3 आएगी, जो अनाउंस हो चुकी है. और वो भी तब, अगर धुरंधर फ्रेंचाइजी में आदित्य धर एक और फिल्म न बनाएं!
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News