हैकाथॉन में गूंजा ‘दिल्ली 2.0’ का सपना, CM रेखा गुप्ता ने ‘इंडिया इनोवेट्स 2026’ में युवाओं को किया संबोधित – DNA India

भारत
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘इंडिया इनोवेट्स 2026’ – वर्ल्ड्स बिगेस्ट हैकाथॉन में युवाओं को संबोधित करते हुए नवाचार और तकनीक की ताकत पर जोर दिया..
डीएनए हिंदी वेब डेस्क
Updated : Mar 28, 2026, 03:15 PM IST
Delhi CM Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘इंडिया इनोवेट्स 2026’ – वर्ल्ड्स बिगेस्ट हैकाथॉन में युवाओं को संबोधित करते हुए नवाचार और तकनीक की ताकत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल नए विचार नहीं दे रहे, बल्कि उन विचारों को समाज और देश के विकास में बदलने की क्षमता रखते हैं. ‘दिल्ली 2.0’ के विज़न के साथ उन्होंने एक ऐसी राजधानी बनाने का आह्वान किया, जो नवाचार, समावेशन और भरोसे के संतुलन पर आगे बढ़े. 
मुख्यमंत्री ने कहा- ‘इस कार्यक्रम में प्रस्तुत विचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को अधिक सक्षम बनाने के लिए ठोस समाधान प्रदान करते हैं, आज की युवा पीढ़ी विचारों को नवाचार में और नवाचार को प्रभाव में बदलने की क्षमता रखती है.’ 
CM गुप्ता ने X पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है, उन्होंने कहा ‘India Innovates 2026 World’s Biggest Hackathon में सम्मिलित हुई. यहां उपस्थित युवा इनोवेटर्स के विचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस समाधान प्रस्तुत कर रहे थे.
“India Innovates 2026 World’s Biggest Hackathon” में सम्मिलित हुई।
यहां उपस्थित युवा इनोवेटर्स के विचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस समाधान प्रस्तुत कर रहे थे।

यह वही पीढ़ी है जो… pic.twitter.com/YyRtjd1t3h
उन्होंने आगे लिखा यह वही पीढ़ी है जो Ideas को Innovation में और Innovation को Impact में बदलने की क्षमता रखती है. आइए, मिलकर Delhi 2.0 का निर्माण करें. एक ऐसी दिल्ली जो innovation से प्रेरित हो, inclusion से सशक्त हो और technology के साथ trust को भी समान महत्व दे. 
यह भी पढ़ें: आज पीएम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जेवर बना नया एविएशन हब, देखें हवाई अड्डे की तस्वीरें
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि आप सभी युवा साथियों का उत्साह, आपका कौशल और आपका संकल्प भारत की अमूल्य पूंजी है, आप सभी को अनेक शुभकामनाएं. इस अवसर पर भाजपा दिल्ली के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल जी, कार्यक्रम के संयोजक और पार्षद श्री शशि यादव जी सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही. 
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News