हैदराबाद में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, एक की मौत – AajTak

Feedback
हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. शमशाबाद एयरपोर्ट से गच्चीबोवली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक DCM वाहन (ट्रक) से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
 यह हादसा नरसिंगी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत TSPA के पास हुआ. हादसे के कारण आउटर रिंग रोड की दो लेन पूरी तरह बाधित हो गईं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई.
UP के संभल में भीषण सड़क हादसा… कार-टेंपो की टक्कर में 3 की मौत, 9 घायल
सूचना मिलते ही नरसिंगी पुलिस और ORR का स्टाफ मौके पर पहुंचा. क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके.
प्राथमिक जांच में पुलिस ने ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार) को हादसे की मुख्य वजह बताया है. नरसिंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News