एशिया कप हॉकी का 8वां मैच भारत और जापान के बीच राजगीर में खेला जा रहा है। तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। फिलहाल, भारतीय टीम 2-0 से आगे है।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। जबकि तीसरे मिनट में मंदीप सिंह ने फील्ड गोल किया।
पिछले मुकाबले में कजाकिस्तान को 13-1 से हराने वाली चीन पूल ए के टॉप पर है। जापान दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।
इस पूल से टॉप-2 टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में चीन पर 4-3 की जीत दर्ज की थी। जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराया था।
दोनों टीमों की स्टार्टिंग-XI
भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, अमित रोहिदास, सुर्खजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।
सब्स्टिट्यूट्स: दिलप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सूरज करकेरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।
जापान- फुजीशिमा राइकी (कप्तान), यामासाकी कोजी, यामादा शोटा, हिगुची यूटो, कावाहारा यामातो, तानाका सेरेन, मात्सुमोतो काज़ुमासा, यामाशिता मनाबु, नागायोशी केन, कावाबे कोसेई, योशिकावा ताकाशी (गोलकीपर)।
सब्स्टिट्यूट्स: किमुरा नारू, तानाका कैटो, कावामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), वातानाबे केइता, शिनोहारा रयोसुके, यामादा ह्योता
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में जापान ने लगातार कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे। उनकी कमजोर फिनिशिंग और बेअसर अटैकिंग एप्रोच के कारण भारत बढ़त बनाए रखने में सफल रहा।
27वें मिनट में जापानी डिफेंडर ने भारतीय खिलाड़ी को धक्का मारा। इससे भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिया गया, लेकिन भारतीय ड्रैग फ्लिकर्स इसका फायदा नहीं उठा सके। इस कॉर्नर पर गोल करने के लिए भारत ने दो खिलाड़ियों को लगाया था, लेकिन जापानी डिफेंडर्स ने सफल बचाव किया।
23वें मिनट में अमित रोहिदास को ग्रीन कार्ड दिया गया। उन्हें फाउल प्ले के लिए यह कॉर्ड थमाया गया। अगले ही मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। लगातार तीन प्रयास के लिए जापान ड्रैग फ्लिकर गोल नहीं कर सके। आखिरी प्रयास को विवेक सागर प्रसाद ने रोका।
भारत ने पहले क्वार्टर में लगातार अटैक किए। मंदीप सिंह ने फील्ड और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। जापान को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
13वें मिनट में जापान की टीम को वापसी का मौका मिला, लेकिन वे इसे भुना नहीं सके।
यहां जापान को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जापान ड्रैग फ्लिकर गोल नहीं दाग सके। उनके दोनों प्रयासों को भारत के लिए 150वां मैच खेल रहे गोलकीपर कृष्ण बहादुर ने बचाया।
5वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। वे मौजूदा सीजन के टॉप स्कोरर हैं। हरमनप्रीत ने पिछले मुकाबले में चीन के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगाई थी।
मैच के सिर्फ तीसरे मिनट में ही भारत को बढ़त मिली। मैदान पर 10 खिलाड़ी डिफेंस में सिमटे हुए थे, तभी बाएं फ्लैंक से सुखजीत ने शानदार मूव बनाया। उन्होंने गेंद पकड़ी, घूमे और लाइन के साथ दौड़ते हुए गोल के सामने तेज क्रॉस मारा। वहीं मौजूद अनुभवी स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने गेंद को ट्रैप किया और आसानी से नेट में डाल दिया।
भारत और जापान मैच शुरू हो चुका है। जापान ने मैच की अटैकिंग शुरुआत की है, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने जापान के अटैक को रोक दिया।
भारतीय हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ कुल 29 मैच अभी तक खेले हैं। भारत का पलड़ा भारी रहा है, टीम इंडिया ने कुल 24 मैच जीते हैं जबकि सिर्फ 3 बार ही जापान भारत को हरा पाई है। दो मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है।
पूल-ए में आज के पहले मैच में चीन ने काजिकस्तान को 13-1 से हरा दिया। चीन की तरफ से लू यूनालिन ने गोल की हैट्रिक लगाई। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में चीन पहले पायदान पर आ गया है।
जापान ने अपने पहले मैच में कजाकिस्तान को 7-0 से मात दी थी। जापान को हराने पर भारत हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में जगह पक्की कर लेगा।
हॉकी एशिया कप 2025 में मेजबान भारत ने अपना पहला मैच जीत लिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने मैच के 20वें, 33वें और 47वें मिनट में गोल दागे। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.