होटल के कमरे में घुसा कोबरा, सोते समय गले पर रेंगता रहा… सामने आया वीडियो – AajTak

Feedback
थाईलैंड की खूबसूरत वादियों में छुट्टी मनाने गया एक कपल उस वक्त दहशत में आ गया, जब उनका सामना सीधे एक जहरीले कोबरा से हो गया. यह घटना क्राबी में सामने आई है. क्राबी थाईलैंड का एक मशहूर टूरिस्ट शहर है.यह देश के दक्षिणी हिस्से में, अंडमान सागर के किनारे स्थित है.जहां एक होटल के कमरे में अचानक सांप घुस आया.
मामला तब सामने आया, जब फेसबुक यूजर कन्नुत्ताकोर्न उत्तारानाक्रोन ने अपने साथ हुई इस घटना को शेयर किया. उनके मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे उनका पार्टनर अचानक चीखते हुए बिस्तर से कूद पड़ा और बताया कि कमरे में सांप है.
 स्थानीय वेबसाइट पटाया मेल की रिपोर्ट के मुताबिक,शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद यह कोई भ्रम है या नींद से उठने के कारण ऐसा लग रहा है. लेकिन कुछ ही पलों में सच्चाई सामने आ गई. कमरे में एक बड़ा काला कोबरा मौजूद था.
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह सांप सिर्फ कमरे तक ही सीमित नहीं था. रिपोर्ट के मुताबिक, वह बिस्तर पर चढ़ गया था और सोते समय कपल के बेहद करीब पहुंच गया. यहां तक कि सांप उनके गले के ऊपर से भी गुजर गया
देखें वायरल वीडियो
A post shared by Plan B (@planb.sg)
 
कपल के मुताबिक सांप मेरे गले के ऊपर से रेंग गया था. यह सोचकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस पल उनकी हालत कैसी रही होगी.
हालांकि राहत की बात यह रही कि इतने खतरनाक हालात के बावजूद किसी को सांप ने काटा नहीं. लेकिन इस घटना ने कपल को गहरे सदमे में डाल दिया. उन्होंने इसे बेहद डरावना और ट्रॉमेटिक अनुभव बताया.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में होटल के कमरे के अंदर कोबरा साफ नजर आ रहा है. इसके बाद लोगों ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
कई यूजर्स का कहना है कि जो होटल जंगल या प्राकृतिक इलाकों के पास होते हैं, उन्हें इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए खास इंतजाम करने चाहिए.
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि खूबसूरत लोकेशन के साथ खतरे भी जुड़े हो सकते हैं, और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News