Top News Today: बिहार में नई सरकार गठन से ठीक पहले जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री बन जाए, लेकिन असली रिमोट कंट्रोल अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में ही रहेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाली सरकार का नियंत्रण केंद्र में बैठे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के पास होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित अपीलों वाले मतदाताओं को फिलहाल मतदान का अधिकार नहीं दिया जा सकता। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने साफ कर दिया है कि उनका देश ईरान के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाली किसी भी नौसैनिक नाकेबंदी में शामिल नहीं होगा। स्टार्मर ने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन को ईरान के साथ किसी भी प्रकार के युद्ध में नहीं घसीटा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार में नई सरकार के गठन से पहले जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने दो बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने दावा किया कि भले ही कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री बने, लेकिन बिहार सरकार का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि नई सरकार की प्राथमिकता बिहार की जनता की भलाई नहीं, बल्कि गुजरात की फैक्टरियों के लिए सस्ते मजदूरों का इंतजाम करना होगी। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि नई सरकार बिहार से बेरोजगारी, बदहाली, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी ज्वलंत समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह नाकाम रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए गए लोगों को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कहा कि जिन मतदाताओं की अपीलें अभी लंबित हैं, उन्हें फिलहाल वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने याचिकाकर्ताओं की मांग खारिज करते हुए कहा कि अंतरिम राहत देने से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित होगी, इसलिए यह संभव नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका के नेतृत्व में ईरान के खिलाफ प्रस्तावित नौसैनिक नाकेबंदी या किसी भी सैन्य कार्रवाई में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। स्टार्मर ने कहा कि यह हमारा युद्ध नहीं है और हम इसमें नहीं फंसेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को नौवहन के लिए पूरी तरह खुला रखना ब्रिटेन की प्राथमिकता है, क्योंकि इसके बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हो रहा है और आम लोगों के बिजली-गैस बिल बढ़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
राज्यसभा में फिर से हरिवंश सिंह को उपसभापति (डिप्टी स्पीकर) बनाने की तैयारी चल रही है। सरकार की ओर से इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हुआ था। 10 अप्रैल को उन्हें मनोनीत सांसद के रूप में शपथ दिलाई गई। पहले जेडीयू की ओर से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हरिवंश इस बार चुनावी टिकट नहीं मिलने के बाद मनोनीत सांसद बनकर सदन पहुंचे हैं। विपक्ष ने उनकी फिर से डिप्टी स्पीकर बनाए जाने पर आपत्ति जता दी है। पढ़ें पूरी खबर…
भारतीय झंडे वाला जहाज ‘जग विक्रम’ 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर 14 अप्रैल को गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि जहाज 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट को पार कर चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन के युद्धविराम की घोषणा के बाद यह पहला भारतीय जहाज है जो इस संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजरा है। जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play