होली पर पति के सिर सवार हुआ खून, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, प्रेमी पर फेंका तेजाब – Hindustan Hindi News

शाहजहांपुर में होली के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी पति ने पत्नी के प्रेमी पर भी तेजाब फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार सुबह अजीजगंज स्थित बालाजी कॉलोनी में हुई इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी पति और प्रेमी दोनों गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रेती मोहल्ला निवासी मोहन पांडे का अपनी पत्नी आरती से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों का विवाह करीब दस वर्ष पहले हुआ था, लेकिन वैवाहिक संबंधों में खटास आने के बाद मामला न्यायालय तक पहुँच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन था। इसी बीच, आरती अजीजगंज की बालाजी कॉलोनी में अपने प्रेमी ब्रजदीप के साथ रहने लगी थी, जिससे मोहन बेहद नाराज था।
बुधवार सुबह करीब छह बजे, जब पूरी दुनिया होली के रंग में डूबने की तैयारी कर रही थी, मोहन पांडे अचानक अजीजगंज स्थित उस मकान पर पहुँचा जहाँ आरती और ब्रजदीप रह रहे थे। मोहन ने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही ब्रजदीप ने दरवाजा खोला, मोहन ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब हमले से ब्रजदीप बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद मोहन घर के अंदर घुसा और धारदार हथियार से आरती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हमले के दौरान ब्रजदीप ने भी अपनी जान बचाने के लिए मोहन का विरोध किया और किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे मोहन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर तत्काल चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौक कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी वैवाहिक विवाद और पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है। आरोपी मोहन पांडे के खिलाफ हत्या और तेजाब हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News